National News

रियो ओलंपिक में सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन करने पर सिंधू, साक्षी, दीपा व जीतू को खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

Ad

नई दिल्ली– राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रियो ओलंपिक में महिला पहलवानी में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, बैडमिंटन में रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, जिमनास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय को कल खेल दिवस के अवसर पर देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन के भव्य हॉल में चार खिलाड़ियों को खेल रत्न प्रदान करने के साथ 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से, छह कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड से और मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्राफी 2015-16 से सम्मानित किया। पुरस्कार सम्मलेन में खेल मंत्री विजय गोयल भी शामिल हुए।

सरकार ने एक विशेष नियम बनाया जिसके तहत ओलंपिक वर्ष में एक साथ एक से अधिक खिलाड़ी को खेल रत्न दिया जा सकता है। सिंधू ने व्यक्तिगत मुकाबले में फाइनल में पहुंचकर रजत पदक हासिल किया जबकि साक्षी मलिक ने महिला कुश्ती में कांस्य पदक अपने नाम किया।दीपा करमाकर जिमनास्टिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुये चौथे स्थान पर रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top