Uttarakhand News

गर्व महसूस कर रहा है देवभूमि,चैंपियन बेटी एकता को मिलेगा खेल रत्न (वीडियो)

Ad

हल्द्वानी: महिला भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाने वाली एकता बिष्ट को सरकार सम्मानित करेगी। एकता को इस साल उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खुशखबरी ये भी है कि जिस व्यक्ति के परिश्रम से एकता ने अपने प्रदर्शन को वर्ल्ड लेवल का बनाया उन्हें भी सरकार सम्मानित करेगी। जीं हा एकता के कोच लियाकत अली को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इस दोनों पुरस्कारों के लिए सोमवार को सरकार ने घोषणा की। एकता के विश्वकप में शानदार प्रदर्शन का तोहफा उन्हें मिला है। उत्तराखण्ड क्रिकेट को बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त नहीं है फिर भी एकता ने अपने खेल से विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। इसके बाद ही राज्य में भी उन्हें खेल रत्न दिए जाने की मांग उठ रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

हाई पॉवर कमेटी ने एक सप्ताह पूर्व एकता का नाम शासन को भेज दिया था। राज्य में क्रिकेट संघ न होने की वजह से बीसीसीआई की ओर से एकता और लियाकत के नाम पर संस्तुति दी गई।हालांकि अभी लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड और वैटर्न अवार्ड की घोषणा नहीं की गई है लेकिन खेल विभाग का कहना है कि जल्दी ही इन दोनों पुरस्कारों पर भी निर्णय कर लिया जाएगा।

एकता बिष्ट भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बतौर की ऑलराउंडर खेलती है। महिला विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लेकर सनसनी फैला दी थी।

 

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइज पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top