National News

सिविल सेवा परीक्षा 2016 :कर्नाटक की के आर नंदिनी ने किया टॉप

Ad

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2016 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कर्नाटक की के आर नंदिनी ने परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अनमोल शेर सिंह बेदी और तीसरे स्थान पर गोपालकृष्ण रोनांकी हैं। रिजल्ट upsc.gov.in पर देखा जा सकता है।1099 उम्मीदवारों ने यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है। आयोग ने इन सभी लोगों की नियुक्ति की सिफारिश की है। परिणाम के अनुसार 500 सामान्य अभ्यर्थी, 347 ओबीसी अभ्यर्थी , 163 एससी अभ्यर्थी और 89 एसटी अभ्यर्थी पास हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सिविल सेवा परीक्षा 2016 की दिसंबर 2016 में आयोजित हुई लिखित परीक्षा और मार्च-मई 2017 में पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए हुए इंटरव्यू के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है।

आईएएस के लिए 180, आईएफएस के लिए 45 और आईपीएस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 603 और ग्रुप-बी के लिए 231 का चयन हुआ है।

ये हैं टॉप 10
1. नंदिनी के आर
2. अनमोल शेर सिंह बेदी
3. गोपालकृष्ण रोनांकी
4. सौम्या पांडेय
5. अभिलाष मिश्रा
6. कोठामासू दिनेश कुमार
7. आनंद वर्धन
8. श्वेता चौहान
9. सुमन सौरव मोहंती
10. बिलाल मोहीउद्दीन भट

 

 

न्यूज सोर्स-newsroompost.com

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top