National News

सेना के कैंप पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादी

Ad

नई दिल्ली। उरी में सेना के कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाक ने सेना के कैंप को निशाना बनाया है। इस बार आतंकियों ने हंदवाड़ा में 30 राष्ट्रीय राइफल कैंप को निशाना बनाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेना और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आतंकियों ने हंदवाड़ा के लंगेट में आर्मी कैंप के बाहर बुधवार सुबह करीबन छह बजकर 12 मिनट पर गोलीबारी शुरू कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक सेना और आतंकियों के बीच कैंप के पास सुबह से गोलीबारी जारी है।

सुबह-सुबह आतंकियों ने 30 राष्ट्रीय राइफल कैंप के मेन गेट पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इस हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं। सेना ने आसपास के क्षेत्रों को घेर लिया है।

भारत द्वारा PoK में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद से ही सेना के कैंपों पर आतंकी हमले किए जा रहे हैं। पहले उरी, फिर बारामूला और अब हंदवाड़ा में आतंकी हमला किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top