Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड क्रिकेट ट्रायल: नैनीताल के 32 खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचे, लिस्ट देखें

Ad

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू)के तत्वावधान में जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन ने नैनीताल जिले से मंडलीय ट्रॉयल के लिये 81 खिलाड़ियो में से 32 सीनियर खिलाड़ियो ने अगले दौर के ट्रायल के लिए जगह बनाई है। सीनियर टीम का मंडलीय ट्रॉयल का आयोजन काशीपुर हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में होना है। सीनियर टीम का ट्रॉयल हिमालयन क्रिकेट एकेडमी कमलवागांजा हल्द्वानी में हुए। चयनकर्ता जगदीश बोरा,मो रेहान,विजय कुकसाल और देहरादून से आये पर्यवेक्षक अरुण नेगी की देखरेख में संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

चयनकर्ताओं और पर्यवेक्षक ने खिलाड़ियो की बल्लेबाजी/गेदबाजी/विकेट कीपिंग के प्रदर्शन के आधार पर 32 खिलाड़ियों ने अगले दौर के लिये चयनित किया,ट्रॉयल के दौरान प्रदेश सरकार की गाइड-लाइन कोविड -19 के नियम का पालन करते हुऐ ट्रॉयल प्रक्रिया संपन्न कराई गई। ट्रॉयल के दौरान क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सदस्य पूर्व बल्लेबाज संपत सुंदरम के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया।

जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि नैनीताल जिले से 32 खिलाड़ी कुमाऊँ मंडल के ट्रॉयल काशीपुर में प्रतिभाग करेंगे। इस लिस्ट में प्रभाकर नैनवाल,अर्जुन कुमार,देवेन्द्र सिंह कुँवर,मो इकरार,सुरेन्द्र सिंह,सौरभ सिंह,राकेश उप्रेती,आकाश मैसी, अमित सिरोला,संजय गोस्वामी,प्रकाश सिंह बिष्ट,भार्गव आर मेहता,सुनील सिंह बिष्ट,किशोर सिंह भंडारी,सादाब उल हक,करन फर्त्याल,आदित्य आर्या, मोहित रावत,कार्तिक जोशी,नितेश कुमार पलड़िया, राम किशोरा,कपिल सिंह बोरा,रजत अरोरा,राहुल बिष्ट,दीपेश नैनवाल,दिवाकर शर्मा,कमलेश कन्याल,गोकुल सिंह बिष्ट,शुभम पांडे, मनीष भंडारी,सुनील कुमार सिंह,ललित सिंह रेकुनी,को शामिल किया गया है।

ट्रॉयल प्रक्रिया संपन्न कराने के समय क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड(सीएयू)के काउंसलर दीपक मेहरा,कमल पपनै,अनूप जखमोला,मनोज भट्ट,अमित कांडपाल,नवीन टम्टा,लीला कांडपाल,किशन अनेरिया,अमित बिष्ट,निश्चल जोशी,विजय आर्या,पुनीत श्रीवास्तव मौजूद थे। कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया अंडर–23 टीम का ट्रॉयल चल रहा है। काशीपुर में होने वाले कुमाँऊ मंडल के लिये अंडर-23 टीम के लिये खिलाड़ियो की घोषणा 22 अक्टूबर की की जायेगी। साथ ही काशीपुर की हाई लेंडर क्रिकेट एकेडमी में कुमाँऊ मंडल और गढ़वाल मंडल का सीनियर खिलाड़ियो का फाइनल ट्रॉयल 22/23/24 को सवेरे 8 बजे से होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top