Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी भोटिया पड़ाव में घर के बाहर खड़ी गाड़ी से हुई चोरी, सीसीटीवी में दौड़ता दिखा चोर

हल्द्वानी भोटिया पड़ाव में घर के बाहर खड़ी गाड़ी से हुई चोरी, सीसीटीवी में दौड़ता दिखा चोर
Ad

हल्द्वानी: चोरी की कुछ वारदातें वाकई काफी अटपटी होती हैं। हल्द्वानी भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से एक चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने सुबह के समय खड़ी कार का टायर चोरी कर लिया। चोरी करने से लेकर चोर के वहां से फरार होने तक की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल भोटिया पड़ाव चौकी से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर चोर ने चोरी को अंजाम दिया। यहां कार स्वामी ने अपनी कार पार्क की हुई थी। सुबह के समय चोर यहां आया और कार का टायर निकालने लगा। इतने में कार स्वामी को आवाज आई तो वे बाहर आ गए।

हालांकि तब तक चोर कार का टायर लेकर फरार हो गया। कार के टायर की चोरी की ये घटना पुलिस के पास पहुंची है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि हाल ही में जेल से पैरोल पर छूटे कैदी या किसी नशेड़ी की ये हरकत हो सकती है। छानबीन की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top