Almora News

बेटियां हमारी शान, अल्मोड़ा की अनुपमा ने गोल्ड तो अदिति ने सिल्वर मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान

Ad

अल्मोड़ा: हमारे पहाड़ की बेटियां हर तरह के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही हैं। अल्मोड़ा की दो बेटियां बैडमिंटन में भारत को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिलाने मे कामयाब रही हैं। अनुपमा उपाध्याय और अदिति भट्ट ने पोलैंड चैंपियनशिप में कमल का खेल दिखाकर उत्तराखंड और भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अनुपमा ने देश के लिए गोल्ड तो वहीं अदिति ने सिल्वर मेडल जीता है। अल्मोड़ा बैडमिंटन हॉल से बैडमिंटन के गुर सीखने वाली दोनों बेटियों ने पूरे भारत का मान बढ़ाया है। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल में अदिति और अनुपमा का मुकाबला हुआ था।

इस मैच में अदिति को 17-21, 21-14, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन बेटी को रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल हुई। वहीं, गोल्ड मेडल भी भारत के ही खाते में आया। अनुपमा उपाध्याय ने अदिति को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। गौरतलब है कि सेमीफाइनल में अनुपमा ने हमवतन तसनीम मीर और अदिति ने कनाडा की रेचेल चान का हराया था।

अल्मोड़ा बैडमिंटन हॉल में कोच डीके सेन से ही दोनों बेटियो ने बैडमिंटन खेल की बारीकियां सीखी हैं। अब दोनों नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपना दम दिखाकर देश के लिए मेडल जीत रही हैं। अभी वर्तमान में दोनों की ट्रेनिंग प्रकाश पादुकोण अकादमी बेंगलुरु में जारी है। अदिति और अनुपमा की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top