Sports News

महान कप्तान को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की तैयारी में BCCI

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के महान कप्तानों की लिस्ट में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा हर घर में हो रही है। धोनी का मौजूदा फॉर्म शानदार रहा है। श्रीलंका दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली। धोनी की कप्तानी में  भारत वर्ल्ड टी-20,विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब का विजेता बना। इसके अलावा साल 2009 में भारतीय टीम टेस्ट में नंबर वन भी बनी। BCCI ने भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों में ले जाने वाले कप्तान को राष्ट्रीय सम्मान देने की तैयारी कर ली है।

महेंद्र सिंह धोनी का नाम बीसीसीआई ने पद्मभूषण अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है। धोनी भारत के लिए 300 वनडे खेल चुके है। उनके खाते में 100 से ऊपर स्टंपिग है जो एकलौता रिकॉर्ड है। पद्म भूषण देश का तीसरा उच्चतम नागरिक पुरस्कार है।

Image result for पद्म भूषण

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा, ‘‘ बोर्ड ने महेन्द्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा है। खन्ना ने कहा, ‘‘ वह एकदिवसीय में 10,000 रन के करीब है और हमारे सबसे महानतम एक दिवसीय खिलाड़ी में से एक है। इस पुरस्कार के लिये उनसे अच्छा कोई नाम नहीं हो सकता था।’’ बता दे कि अगर धोनी को यह खिताब मिलता है तो यह सम्मान पाने वाले वह देश के 11वें क्रिकेटर होंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गवास्कर, राहुल द्रविड़, चंदू बोर्डें, प्रो. डी.बी. देवधर, कर्नल सी.के. नायडू और लाला अमरनाथ के साथ साथ पटियाला के राजा भलिंद्रा सिंह और विजयनगर के महाराज विजय आनंद को सम्मान मिला है।

धोनी ने अब तक 302 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों 10 शतकों की मदद से 9737 रन बनाये है ।जबकि 6 शतकों की मदद से 90 टेस्ट में उनके नाम 4876 रन है। टी20 अंतरराष्ट्रीय के 78 मैचों में धोनी के बल्ले से 1212 रन निकले हैं। विकेट के पीछे भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने 584 (टेस्ट में 256, एकदिवसीय में 285 और टी-20 में 43) कैच लपकने के साथ 163 स्टंपिंग भी की है।

To Top