Haridwar News

हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चट्टान के नीचे दबे यात्री

हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार आ रही बस दुर्घटनाग्रसत, चट्टान के नीचे दबे 50-60 यात्री
Ad

देहरादून: मॉनसून में पहाड़ी इलाकों से हादसों की खबरे लगातार आ रही है। हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार के लिए निकली HRTC की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। भूस्खलन के चलते ये हादसा हुआ है। बस के ऊपर चट्टान गिर गई और मलवे में करीब 50-60 फंस गए। ये हादसा हिमाचल के किनौर जिले में हुआ है। सबसे पहले इस घटना की जानकारी हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने दी थी। इसके बाद पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और ITBP के 200 जवान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव के कार्य में जुटे हुए हैं। ताजा जानकारी की मानें तो अभी तक 10 लोगों को मलवे से बाहर निकाल दिया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। इस हादसे की पुष्टि एसपी किनौर एसआर राणा ने की है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू जारी है और दो शवों को बरामद किया गया है। इस हादसे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात की और स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए ITBP के महानिदेशक से बात की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Fake निकली बसपन का प्यार वाले बच्चे की वायरल वीडियो

देहरादून में विशेष अभियान,ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 25 हजार का जुर्माना,फोन भी जब्त होगा

कुमाऊं में AIIMS केवल हवा नहीं, CM धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मांग

हल्द्वानी निवासी ध्यान दें, बिना पहचान पत्र के नहीं होगा आपके मोबाइल का कोई भी काम

उत्तराखंड: अब बिना निवास प्रमाण के मुफ्त में मिलेगी रसोई गैस , जरूर पढ़ें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top