Dehradun News

देहरादून में विशेष अभियान,ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 25 हजार का जुर्माना,फोन भी जब्त होगा

Ad

देहरादून: यातायात नियमों को सख्त कर लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक करने के प्लान को फ्लोर पर उतार दिया गया है। अब गाड़ी चलाते वक्त अगर कोई मोबाइल पर बात करते पकड़ा जाता है तो 24 घंटे के लिए मोबाइल को जब्त कर लिया जाएगा। यह नियम दो पहिया और चार पहिया वाहन दोनों के लिए है। इसके अलावा गलती करने वालों को चालान भी देना होगा। परिवहन विभाग मोबाइल पर बात करने की वजह से हो रही सड़क घटनाओं को लेकर काफी गंभीर है। इसलिए विभाग ने नया अभियान शुरू किया है और गाड़ी चलाते वक्त फोन इस्तेमाल करने वालों पर नजर रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं में AIIMS केवल हवा नहीं, CM धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से की मांग

हल्द्वानी निवासी ध्यान दें, बिना पहचान पत्र के नहीं होगा आपके मोबाइल का कोई भी काम

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से बुधवार से 12 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वालो और गैरकानूनी तेज आवाज वाले साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वही ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग के साथ ही प्रदूषण के कागजातों को भी चैक किया जाएगा। अगर कोई नाबालिग दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाते पकड़ा गया तो परिजनों से 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा एक साल के लिए गाड़ी का परमिट भी निलंबित और नाबालिग को 25 वर्ष की उम्र होने तक ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिया जाएगा।

उत्तराखंड: अब बिना निवास प्रमाण के मुफ्त में मिलेगी रसोई गैस , जरूर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में एक और एंट्री,ओवैसी ने कर दिया चुनाव लड़ने का ऐलान

कैमरों के जरिए भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। कुल 129 जगहों पर ऑटोमेटिक ई-चालान होगा। नियम तोड़ने वालों को फोन पर चालान खुद ही मिल जाएगा। कई बार पुलिसकर्मियों से बचकर लोग रेडलाइन व अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं लेकिन तीसरी आंख के काम करने से वह ऐसा करने से डरेंगे।

उत्तराखंड में दो महिलाओं ने वापिस किया तीलू रौतेली पुरस्कार,सरकार पर लगाए रोजगार छीनने के आरोप

उत्तराखंड पहुंची हॉकी स्टार वंदना कटारिया, एयरपोर्ट पर पापा को याद कर हुईं भावुक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top