Tehri News

टिहरी झील में समाई एक कार, प्रधान समेत तीन लोग लापता

Ad

देहरादून: राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पर्वतीय जिलों से लगातार हादसों की हटनाएं सामने आ रही है। वहीं बारिश के चलते पर्तवीय इलाके पहले से परेशान है। कई मार्ग अभी भी बंद हैं, उन्हें डायवर्ट किया गया है। ताजा मामला चिन्यालीसौड़-स्यांसू पुल मोटर मार्ग से सामने आया है। एक आल्टो कार के टिहरी झील में गिर गई है। घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि कार में तीन लोग सवार थे। इनमे से एक स्यांसू गांव के प्रधान भी थे। ये लोग कल शाम स्यांसू पुल से बल्डोगी की ओर आ रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि कार में टिहरी जनपद के स्यांसू गांव के प्रधान शीशपाल,दरवालगांव निवासी सोनवीर उर्फ सोनू तथा टिहरी के ल्वारका निवासी शेर सिंह तथा टिहरी के सुनार गांव निवासी सोनू सवार थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया। राहत कार्य में जुटे कर्मियों को कार की नंबर प्लेट और बोनट का टुकड़ा सड़क पर मिला है। वहीं टिहरी झील से लगता पैराफिट टूटा हुआ पाया गया है। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी के अंतर्गत स्यांसू पुल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में प्रधान के अलावा तीन व्यक्तियों के सवार होने का पता चला है।

रात को अंधेरा होने के वजह से धरासू पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग को रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह झील में गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया जाएगा। कार में सवार व्यक्तियों के नंबर बंद आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top