Uttarakhand News

कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड CM धामी का बयान, कहा भगवान भी नहीं चाहेंगे कि लोगों की जान जाए

CM Dhami on Kanwar Yatra, said God would not want people to die
Ad

देहरादून: कांवड़ यात्रा को लेकर चल रहे असमंजस के बीच प्रदेश के मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। यह भी कहा कि भगवान भी लोगों की जान से खिलवाड़ होता नहीं देखना चाहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

हाल ही में सीएम धामी दिल्ली जाकर आए हैं। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की। इधर उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर संशय बरकरार है। सरकार ने कहा है कि बाकी के राज्यों के साथ समन्वय बैठाया जाएगा। सीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ यात्रा के सवाल पर कहा कि 30 जून को यात्रा को रोकने का फैसला कैबिनेट बैठक में किया गया था। पर चूंकि यात्रा आस्था से जुड़ी है इसलिए हर पहलू को ध्यान से टटोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, लेकिन लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दुकान खुले रखने का समय बढ़ सकता है,पर्यटकों को लेकर सख्ती हो सकती है

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा का इंग्लैंड में जलवा,चार विकेट झटके,टीम को दिलाई बड़ी जीत

सीएम धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड यात्रा के लिए मेजबान राज्य हैं। यहां अनेकों राज्यों से 15 दिनों में तीन करोड़ से अधिक कांवड़िये आते हैं। अब एक तरफ आस्था है तो दूसरी तरफ लोगों की जिंदगी दांव पर हैं। लोगों का जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि लोगों की जान पर खतरा नहीं होने दिया जाएगा। अगर कांवड़ यात्रा के कारण लोग कोविड से अपनी जान गंवाते हैं तो भगवान को अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए फैसला जो भी हो जान पर जोखिम लेना गलत है। बता दें कि कांवड़ यात्रा के लिए बड़ी भीड़ में श्रद्धालु मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से भी आते हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की ATP संस्था,सफाई के लिए शुरू की मुहिम,युवाओं ने सेल्फी लेकर उठाया 150 किलो कूड़ा

यह भी पढ़ें: टिहरी गढ़वाल घूमने पहुंचे तीन पर्यटक गंगा में डूबे, दो सगे भाइयों के शव बरामद

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बिरला स्कूल के बच्चों ने टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले चैंपियन खिलाड़ियों से की बात

यह भी पढ़ें: नैनीताल नारायण नगर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने रोकी डीएम गर्ब्याल की गाड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top