Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी चर्च में प्रार्थना के लिए एक परिवार से दो लोग आएंगे, ऑनलाइन टेलीकास्ट होगा

हल्द्वानी: दिसंबर का महीना हर साल सर्दियों के साथ साथ खुशियां मनाने के भरपूर मौके भी ले कर आता है। यह महीना परिवारों के छुट्टियां बिताने का समय माना जाता है। इस पर चार चांद लगाते हैं, दो बड़े ईवेंट्स। एक तो न्यू इअर या कह लीजिए 31 दिसंबर, दूसरा सैंटा क्लॉज का पर्व यानी क्रिसमस

हल्द्वानी के सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में हर साल 25 दिसंबर को लोग कैंडिल जलाने और प्रार्थना करने आते हैं। मगर इस बार कोरोना को देखते हुए क्रिसमस मनाने का स्वरूप बदल गया है। लोगों के जुनून में कोई कमी नहीं आएगी लेकिन कोरोना की रोकथाम के लिए कुछ नियम ज़रूरी थे, जो कि अब प्रशासन द्वारा बता दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: मेहनत से बनाए आशियानों से बेघर हुए गौला मजदूर,आग में दस झोपड़ियां जल कर राख

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:राज्य के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन,हरेले के दिन होगा सार्वजनिक अवकाश

बदले हुए नियमों की तरफ रुख करें, तो सबसे पहले प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की बात करते हैं। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव गुरुवार की मध्य रात्रि को मनाया जाएगा। मगर इस कार्यक्रम में सीमित लोग ही मौजूद रह सकेंगे। इसके अलावा क्रिसमस यानी शुक्रवार के दिन प्रार्थना का दौर तीन चरणों में चलेगा। खास बात यह है कि एक परिवार के केवल दो ही लोग प्रार्थना करने आ सकेंगे। साथ ही इस बार घर पर बैठ कर भी प्रार्थना करने की तकनीक बनाई गई है।

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में भी कोरोना की वजह से ही कुछ पाबंदिया लगाई गई हैं। आपको बता दें कि चर्च में जो विशेष प्रार्थना सभा होगी, वो तीन दौर में होगी। प्रार्थना सभा एक-एक घंटेके लिए होगी, जिसके बीच में आधे-आधे घंटे का ब्रेक रहेगा। इसी बीच हॉल को नियमित रूप से सैनेटाइज भी किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कम हुई एक्टिव कोरोना वायरस के मामलों की संख्या, आज का बुलेटिन देखें

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा की बेटी प्रिया बनी जज,पिता और दादा के निधन के बाद मां ने दिखाया रास्ता

पास्टर इंचार्ज राजीव मैसी ने जानकारी दी और बताया कि पहली प्रार्थना सभा का समय शुक्रवार सुबह साढ़े नौ से दस का रहेगा। इसके बाद दूसरी सभा 11 से 12 बजे और सबसे अंत में प्रार्थना सभा का समय साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक का रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक शिफ्ट में केवल सौ ही लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।

इसके अलावा इस बार एक क्रिसमस में लोगों के प्रार्थान करने के लिए एक विशेष तैयारी भी की गई है। जानकारी के मुताबिक चर्च में होने वाली विशेष प्रार्थना सभा को घरों में बैठे लोगों के लिए वेबकास्ट भी किया जाएगा। काठगोदाम सैंट थेरेसा में स्थित कैथौलिक चर्च में होने वाले यीशु के जन्मोत्सव कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। इस बात की जानकारी यहां के प्रमुख फादर रायल एंथोनी ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 11.30 से यह कार्यक्रम सीमित लोगों के साथ ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अपनी जेब से शहर का कूड़ा उठाने के पैसे दे रहा है हल्द्वानी नगर निगम, सालाना एक करोड़ का नुकसान

यह भी पढ़ें: मुंबई के नाइट क्लब में पार्टी करते गिरफ्तार किए गए सुरेश रैना, बेल पर पुलिस ने छोड़ा

To Top