Uttarakhand News

नए साल में उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों को तोहफा, DGP ने लगाई साप्ताहिक छुट्टी पर मुहर

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उत्तराखंड के पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। नए साल के तोहफे के रूप में डीजीपी ने पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश की अनुमति दे दी है। इस अवकाश का फायदा कॉन्स्टेबल और हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात पुलिसकर्मी उठा सकेंगे। पुलिसकर्मियों का रोटेशन होगा मतलब हर बार अलग अलग पुलिसकर्मी अलग अलग साप्ताहिक अवकाश लेने के लिए मान्य होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

हाल ही में अनिल रतूड़ी का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार को प्रदेश का डीजीपी बनाया गया था। जिसके बाद से ही कई बार यह विचार सामने आया था कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का प्रावधान जल्द ही नियमों में जोड़ा जा सकता है। पुलिसकर्मियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब यह फैसला ले लिया गया है। डीजीपी के अनुसार इस निर्णय के लागू होने के बाद पुलिसकर्मियों का मनोबल तो बढ़ेगा ही, साथ ही उनकी काम करने की क्षमता भी विकसित होगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी को भरोसा,क्रिकेट के मैदान पर युवा रोशन करेंगे नाम, पहले भी स्थापित किए हैं कई रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में पुराने चालान भरने पहुंचे लोग तो कट गया नया चालान, शारीरिक दूरी का नहीं किया था पालन

डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के फिल्हाल तकरीबन नौ जिलों के पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश लेने की अनुमति मिल जाएगी। जिनमें जनपद पौड़ी गढ़वाल,टिहरी,उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा,पिथौरागढ़,बागेश्वर और चंपावत शामिल हैं। नए साल के शुरू होते ही यह आदेश उपयुक्त जिलों में लागू हो जाएंगे। डीजीपी अशोक कुमार का मानना है कि इस फैसले को अभी प्रयोग के तौर पर लागू किया जा रहा है। अगर रिज़ल्ट बेहतर रहते हैं तो इस नियम का विस्तार किया जाएगा।

1 जनवरी 2021 से थाने,चौकी और पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी और मुख्य आरक्षी को साप्ताहिक विश्राम की सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि अगर कोई विशेष परिस्थिति पैदा होती है जैसे कोई आपदा, दुर्घटना या कानून व्यवस्था की जरूरत होती है तो थानाध्यक्ष या चौकी प्रभारी साप्ताहिक अवकाश पर गए पुलिसकर्मी को वापस भी बुला सकते हैं। बहरहाल जो भी हो इस निर्णय के बाद पुलिसकर्मियों को खासा राहत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: रामनगर:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गांवों के बीच तनाव का माहौल

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें: काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी का संचालन पांच जनवरी तक बंद

यह भी पढ़ें: पलायन को हराने के लिए उत्तराखंड के रमेश बिष्ट ने चुनी आत्मनिर्भर की राह,अब युवाओं को दे रहे हैं रोजगार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top