Uttarakhand News

जून में आम बजट पेश करेगी धामी सरकार, जनता के सुझावों से होगा तैयार

Ad

देहरादून: राज्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए धामी सरकार ने अहम कदम उठाया है। इस के दृष्टिगत इस बार बजट बनाने से पहले जनता से बातचीत की जा रही है। जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे हैं। बता दें कि सीएम धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जून महीने में पेश होने वाले बजट को लेकर विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने आरंभ कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जहां शनिवार को नैनीताल में बजट को लेकर जनता से राय ली गई। वहीं, जगह-जगह जनसंवाद कर सुझाव मांगे जा रहे हैं। देहरादून में भी लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ समय तक ये सिलसिला जारी रहेगा। सरकार को लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव प्राप्त हो रहे हैं।

गौरतलब है कि 15वें वित्त आयोग ने राज्य को बहुत बड़ी राहत दी है। इससे राज्य सरकार को पांच साल के लिए 28147 करोड़ मिलेंगे। इस बार के बजट पर सभी की नजरें इसलिए भी हैं क्योंकि सरकार बनने के बाद ये पहला बजट होगा। जिसपर उत्तराखंड का भविष्य काफी हद तक निर्भर करेगा। सीएम धामी ने कहा है कि बजट में सबके विचारों को शामिल किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top