Uttarakhand News

दूरदर्शन बनेगा उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का स्कूल, जारी हो गया टाइम टेबल

दूरदर्शन बनेगा उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का स्कूल, जारी हो गया टाइम टेबल
Ad

देहरादून: कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश के छात्रों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ा है। खास कर दूरदराज गांव में रहने वाले बच्चे, जिनके पास सुविधाओं व नेटवर्क की कमी है। वे ऑनलाइन पढ़ाई का बेहतर फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए अब एक बार फिर दूरदर्शन ही उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का स्कूल बनेगा। 19 जुलाई से प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

लाजमी है कि पिछली बार कोरोना लहर के आने के बाद दूरदर्शन के माध्यम से ज्ञानदीप कार्यक्रम से ही बच्चों को पढ़ाया गया था। इस बार संक्रमण में कमी आने के बाद स्कूलों के खुलने की आशंका है लेकिन तब तक छात्रों की पढ़ाई वंचित ना हो, इसी तरफ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कदम उठाया है।

पिछले साल की ही तरह ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है मगर उससे कई छात्रों को नेटवर्क व सुविधाओं के कारण दिक्कतें भी हो रही हैं। इसलिए शिक्षा मंत्री पांडे ने पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए थे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार इस सत्र में फिर ज्ञानदीप कार्यक्रम को लेकर दूरदर्शन से संपर्क कर प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी अच्छी खबर, जिले में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया

यह भी पढ़ें: देहरादून: मसूरी समेत तमाम जगह आने वाले पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन जारी

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई से छठी से 12वीं कक्षा के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सात एपिसोड, कक्षा-छह से आठवीं तक के लिए तीन एपिसोड तथा कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए चार एपिसोड प्रसारित करने का प्लान है।

शिक्षा सचिव ने बताया कि आगे स्कूल ना खुलने की स्थिति में प्रसारण जारी रखा जाएगा। इसके साथ ही छठी से 12वीं कक्षा के लिए वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से रोजाना सुबह 9.30 बजे से दोपहर दो बजे आनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। इस संबंध में सबी तक निर्देश पहुंचाए गए हैं। ऐसे में लैपटॉप, स्मार्ट फोन या ई-टैब की सुविधा है, उनके लिए वर्चुअल क्लासरूम खासा मददगार साबित होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं पुरखाराम, जो साल में सोते हैं 300 दिन, सोशल मीडिया में कर रहे ट्रेंड

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: Volvo बस का एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा, लेकर ही माने 220 रुपए रिफंड

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की नेहा जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्त किए विशेष कार्य व जनसंपर्क अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top