Uttarakhand News

उत्तराखंड के तीन जिलों में भूकंप से दहशत, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

File Photo
Ad

उत्तरकाशी: रविवार की सुबह सुबह प्रदेश के कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। देहरादून, मसूरी से लेकर उत्‍तरकाशी तक भूकंप महसूस किए गया है। रुद्रप्रयाग में भी लोगों ने झटके महसूस किए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र उत्‍तराखंड के चिन्‍यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित डुंडा भटवाड़ी बड़कोट नौगांव क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8.33 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्‍टर रही। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र को जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड के कुछ इलाके भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top