Jobs

युवाओं के लिए खास खबर, दस अक्टूबर को जिले में लगेगा रोजगार मेला

Ad

अल्मोड़ा: कई सारे युवा नौकरी की तलाश में लंबे समय तक मेहनत करते हैं। ऐसे युवाओं के लिए अब जनपद में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू अल्मोड़ा ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी की ओर से दिनांक 10 अक्टूबर, 2022 का प्रातः दस बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा नियर पं0 जनार्दन जोशी आई0टी0आई0 अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने यह भी बताया कि कम्पनी द्वारा टाटा केपिटल हाउसिंग फाईनेंस लि0 के लिए CUSTOMER RELATIONSHIP EXCUTIVE हेतु 23 पदों के लिए चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। बता दें कि इन पदों पर भर्ती होने के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर/बीसीए/एमसीए /बीबीए/एमबीए तथा आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 10 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 10 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायोडाटा एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा, अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 9871002995 में सम्पर्क कर सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top