Uttarakhand News

उत्तराखंड मुख्य सचिव के पद से हटे तो ओम प्रकाश को मिला मूल पद, जारी हुए आदेश

उत्तराखंड मुख्य सचिव के पद से हटे तो ओम प्रकाश को मिला मूल पद, जारी हुए आदेश
Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुर्सी संभालने के बाद पहले फेरबदल तो मुख्य सचिव ओम प्रकाश को हटा कर ही कर दिया है। उनकी जगह अब डा. एसएस संधू को मुख्य सचिव पद पर लाया गया है। इसके साथ ही ओम प्रकाश को उनके मूल पद अध्यक्ष राजस्व परिषद पर भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीते दिन पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद की शपथ ली। सोमवार को जिस बात की अटकलें थी वहीं हुआ। मुख्य सचिव ओम प्रकाश को पद से हटाया गया। अब उन्हें अध्यक्ष राजस्व परिषद मूल पद पर भेजा गया है। साथ ही मुख्य स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा आज ही केंद्र से वापस बुलाये गए आईएएस डा.एस एस संन्धू को मुख्य सचिव बनाये जाने का आदेश जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही युवा मुख्यमंत्री ने जनता व शासन एवं प्रशासन को बदलाव के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें: जो एनडी तिवारी ने किया वो कोई सीएम नहीं कर सका, तीरथ सिंह रावत लिस्ट में सबसे पीछे

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी लालकुआं में 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, हाथ पर नुकीली चीज से लिखा था N

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दिल्ली-हरियाणा के लिए बसों का संचालन शुरू, Online बुकिंग खोलने के निर्देश

यह भी पढ़ें: पर्यटकों से पैक हो गए नैनीताल-मसूरी, होटल व गेस्ट हाउस लगभग फुल

यह भी पढ़ें: इतनी भी आसान नहीं मुख्यमंत्री धामी की राह, शपथ लेने से पहले ही नाराज हैं कई दिग्गज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, राज्य को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top