National News

भावुक कहानी: पेपर के दिन हुआ पिता का निधन, बेटे ने दिया पेपर और लाया 100 नंबर

Ad

लखनऊ:  विभिन्न बोर्ड की परिक्षाओं के नतीजे सामने आ रहे है। कामयाबी की स्क्रिप्ट छात्रों ने इस कदर लिखी है कि पढ़ने वाला सलाम कर रहा है। एक ऐसा ही मामला लखनऊ का है। छात्र परीक्षा की सुबह तैयार था। उसे उम्मीद थी कि तैयारी पूरी है तो परीक्षा भी अच्छी जाएगी। लेकिन उससे पहले उसे जिंदगी का सबसे बड़ा गम मिल गया। उसके पिता का परीक्षा से ठीक पहले निधन हो गया। वो परीक्षा नहीं देना चाहता खा लेकिन मां उसे साहस दिलाया और परीक्षा देने को कहा। उसने परीक्षा दी और फिर पिता की अंतिम विदाई दी। इस कहानी ने सुनने व पढ़ने वालों को भावुक किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

कानपुर रोड शाखा के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र अनमोल ने परीक्षा में 98.25 अंक हासिल किए हैं। जिस दिन उसी गणित की परीक्षा थी उसी दिन पिता का निधन हुए। गहरे सदमे के बाद भी अनमोल ने परीक्षा दी और गणित में 100 नंबर लाया। अनमोल ने कंप्यूटर विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में भी 100-100 अंक हासिल किए, जबकि भौतिकी विज्ञान में 97%, रसायन शास्त्र में 95% और अंग्रेजी में 93% अंक हासिल किए।अनमोल बताते हैं कि पिता की मौत के तुरंत बाद परीक्षा देना उनके लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं था। पिता के गुजरने पर उन्होंने मन बना लिया था कि परीक्षा में नहीं बैठेंगे, लेकिन मां ने हौसला दिलवाया कि परीक्षा देनी है।

आइए स्कूल स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन का हिस्सा बन युवा खिलाड़ियों को उड़ने का मौका दें

अनमोल इंजीनियर बनना चाहता है। अनमोल ने बताया कि सुबह 10 बजे मैं अस्पताल में था। इसके बाद दो बजे मैं परीक्षा देने पहुंच गया। पिता मैथ्स में बहुत अच्छे थे। पब्लिक सेक्टर की यूनिट में काम करने के बावजूद वो मुझे पढ़ाते थे। मैंने उनका ध्यान करके परीक्षा देने की शुरुआत की। इसके बाद घर आकर पिता का अंतिम संस्कार किया। इसके ठीक एक दिन बाद ही इंग्लिश का पेपर था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top