Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:शोरूम में लगी आग, एक करोड़ का हुआ नुकसान,बाल-बाल बचा SBI बैंक- वीडियो

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड में स्थित एक शोरूम में रविवार को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सुरक्षा के चलते नैनीताल रोड को बंद किया गया। दिन के वक्त हुए इस हादसे से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि वह दूसरी दुकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी। शोरूम के बगल में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच थी, शुक्र है कि वक्त रहते आग को बुझा लिया गया नहीं तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक हल्द्वानी में टेड़ी पुलिया के पास ब्लैकबेरी के शोरूम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। शोरूम में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते एक चिंगारी ने पूरे शोरूम को स्वाहा कर दिया। सूचना मिलते ही लगभग चार फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। शोरूम के स्वामी अजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस पूरी घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आग लगने से रोड को बंद किया गया, इसके वजह से काफी लंबा जाम भी लगा।

नैनीताल रोड हल्द्वानी Walkway मॉल के पास काम्प्लेक्स मे लगी आग मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचीं

Posted by Haldwanilive on Sunday, 6 December 2020
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top