Uttarakhand News

तीसरी लहर: उत्तराखंड सरकार का बच्चों को बचाने के लिए मास्टरप्लान जारी, SOP पर डालें नज़र

तीसरी लहर: उत्तराखंड सरकार का बच्चों को बचाने के लिए मास्टरप्लान जारी, SOP पर डालें नज़र
Ad

देहरादून: कोरोना संक्रमण की पहली लहर से ज़्यादा घातक दूसरी लहर रही। ऐसे में अब तीसरी लहर में बच्चों पर अटैक होने की संभावनाओं के बाद राज्य सरकार तैयारियों में जुट गई है। सरकार द्वारा बच्चों को बचाने के लिए एसओपी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी द्वारा जारी निर्देशों में अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाने के साथ साथ उपचार के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जाएं। ऐसे निर्देश महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मधुर होगा उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश का सफर, इन मार्गों पर होगा सुधारीकरण

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में करीब 80 हज़ार रुपए की स्मैक के साथ दो छात्र गिरफ्तार, जानें मामला

एसओपी के मुताबिक हर जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू व वेंटीलेटर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ज़रूरत पड़ने पर मेडिकल कॉलेज से इस संबंध में मदद लिए जाने के निर्देश दिए हैं। उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडरों के अलावा भी ज़रूरत है तो अभी से क्रय कर लें।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 1 लेबल का कोविड केयर सेंटर बनाने, हर 1 लेबल के कोविड केयर सेंटर में दस बेडों की व्यवस्था करने, हर जिले में किसी अन्य बीमारी से पीढ़ित 0 से 18 आयु वर्ग के बच्चों की सूची पहले से तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही सभी डीसीएच व मेडिकल कालेज में आक्सीजन स्टोरेज टैंक की व्यवस्था (क्षमता कम से कम एक हजार लीटर प्रति मिनट) करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री ने दिया हिंट, एक जुलाई से खुल सकते हैं सभी स्कूल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक कॉल से होगा बुजुर्गों की हर समस्या का समाधान, जारी हुई हेल्पलाइन

यह भी पढ़ें: हफ्ते में तीन दिन आम जनता से मिलेंगे CM तीरथ सिंह रावत, देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: गहरी खाई में गिरी कार, चालक समेत बाल-बाल बचा पूरा परिवार

ADVERTISEMENTS Ad
To Top