Nainital-Haldwani News

कोसी नदी में डूबे हल्दूचौड़ निवासी युवक का शव चौथे दिन मिला,बेटे का इंतज़ार करते रह गई मां

कोसी नदी में डूबे हल्दूचौड़ निवासी युवक का शव चौथे दिन मिला, इंतज़ार करते रह गई मां
Ad

नैनीताल: कुछ दिनों पहले नहाते वक्त कोसी नदी में डूबे एक युवक का शव अब जा कर पुलिस ने नदी से कुछ दूर बरामद किया है। बता दें कि लगातार तीन दिनों की कड़ी मेहनत के बाद शव बरामद हो सका है। बहरहाल मृत युवक की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीती 26 जून को हल्दूचौड़ ग्राम बच्चीनवाड निवासी युवक 25 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश अपने छोटे भाई सौरभ तथा सूरज व जगतपाल शर्मा के साथ पहाड़ी पर घूमने के लिए निकला था। इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी हाइवे पर स्थित नावली क्षेत्र गरमपानी में कोसी नदी में नहाने का प्लान बनाया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की संस्कृति को बचाना है, राज्य में भू-कानून लाना है, ट्वीटर पर कर रहा है ट्रेंड

यह भी पढ़ें: भाजपा चिंतन शिविर खत्म होने के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत को दिल्ली बुलाया गया

सभी युवक नदी में जाकर नहाने लगे। रोहित को पानी के गहराव से अंजान था और इसी कारण वह एक भंवर की चपेट में आकर नदी में डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देखते ही देखते रोहित पूरी तरह नदी में समा गया। घटना के बाद रोहित के दोस्तों ने बताया कि वह एक बार बोला था कि तब तक नहाओ जब तक शरीर फूल कर ऊपर ना आ जाए। जिस पर दोस्तों ने उसे टोका भी था।

बहरहाल जब रोहित के डूबने की खबर पुलिस को दी गई तो एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। तीन दिन की मेहनत के बाद चौथे दिन अब जाकर रोहित का शव बरामद किया जा सका है।

यह भी पढ़ें: सीएम तीरथ सिंह रावत ने किया साफ,हालात सामान्य होने पर ही स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बंदी रक्षकों के 213 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी पर डालें नज़र

रोहित का शव मिलने की खबर ने परिजनों को रोने पर मजबूर कर दिया है। रोहित की मां तीन दिनों से भूखी-प्यासी थी कि उसका बेटा आ जाएगा। लेकिन शव मिलने की खबर ने उन्हें तोड़ दिया। वे शव के आते ही कई बार बेहोश हो पड़ीं।

खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट ने बताया कि कोसी में शनिवार को डूबे हल्दूचौड़ निवासी रोहित कुमार का शव मंगलवार दोपहर को चमड़िया के पास एसडीआरएफ की टीम को मिला। चार दिन पानी में रहने से शव फूल चुका था। रोहित के पिता चंद्र प्रकाश भी फफक पड़े। इसके बाद मंगलवार की शाम को रोहित का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: पेट्रो पदार्थों पर टैक्स कम करेगी उत्तराखंड सरकार,CM रावत ने कहा जल्द हो सकती है घोषणा

यह भी पढ़ें: Youtube पर पवनदीप राजन लूट रहे वाहवाही, नए गाने को पांच दिन में मिले एक करोड़ व्यूज़

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top