National News

दर्दनाक हादसाः एक ही चिता में विलीन हुए मां-बेटी…

Ad

नई दिल्लीः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसको सुनते ही लोगों की रूह कांप उठी। रोडवेज की एक एसी बस में अचानक आग लगने से 4 यात्री जल गए। बता दें कि दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हुई वॉंल्वो बस रात 10 बजे दिल्ली से निकली और रात 2 बजे करीब बस मैनपूरी पहुंची, वॉल्वो बस के पीछे एक और बस चल रही थी, जिसका अचानक टायर फट गया। जिसके वजह से उस बस ने वॉल्वो बस को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस डिवाइडर से टकरा गई और उसके एसी में आग लग गई। आग बस में इतनी तेजी से फैली कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला। जब तक यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही यात्री आग कि चपेट में आ गए।
हादसे में लखनऊ की डॉक्टर ज्योति निर्वाण अपनी 6 साल की बेटी नीति के साथ बस में सवार थीं। इससे पहले मां बेटी कुछ समझ पाती अचानक बस में आग लगने से वह दोनों जिंदा जल गए। हादसे के बाद जब बस से शव निकाले गए तो बेटी मां के सीने से चिपकी हुई थी और उसी स्थिति में जलकर दोनों की मौत हो गई। आग के वजह से चिपकने के कारण दोनों के शवों को अलग नहीं किया जा सके। हादसे के बाद जब चिपकी स्थिति में ही शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पत्नी-बेटी का शव देखकर निशांत बेहोश हो गए। शव अलग ना होने की वजह से मां-बेटी का पोस्टमार्टम एक साथ किया गया। जिसके बाद बेटी मां के लिए एक ही अर्थी सजी और मां-बेटी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। बता दें कि ज्योति निर्वाण लखनऊ पीजीआई में कैंसर रोग विशेषज्ञ थीं। वहीं ज्योति के पति डॉ. निशांत निर्वाण आयुर्वेदिक कॉलेज में बाल रोग विशेषज्ञ हैं। ज्योति पति-बेटी और सास-ससुर के साथ लखनऊ में रहती थीं।
जब हादसा हुआ तब बस में 7 लोग सवार थे, इसमें से 4 की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी के अलावा एक रिजर्व ड्राइवर और कंडक्टर भी जिंदा जल कर मर गए। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top