Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: घर से लापता नाबालिग लड़की प्रेमी के घर पर बंद मिली, मां ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

हल्द्वानी: घर से लापता नाबालिग लड़की प्रेमी के घर पर बंद मिली, मां ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

हल्द्वानी: इधर एक नाबालिग लड़की अपने घर से लापता होने के बाद अपने कथित प्रेमी के घर पर बंद मिली। गांववासियों के बाद पुलिस को सूचना मिली तो नाबालिग लड़की को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपित युवक पर अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम में केस किया है।

कर्फ्यू चल रहा है। समझा और देखा यही जाता है कि अमूमन जब महामारी का दौर चल रहा हो तो इस तरह की घटनाएं कम हो जाती हैं। मगर हल्द्वानी में ऐसा नहीं है। यहां तो मामला सामने आ गया है। दरअसल एक 16 वर्षीय लड़की जो गौलापार में रहती है, अपने घर से गुरुवार अपराह्न करीब दो बजे गायब हो गई। परिजनों ने तलाशबीन भी शुरू कर दी।

अब लड़की की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कथित प्रेमी ने उसे बहला कर अपने कर बुला लिया। जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया। बहरहाल एरिया के एक युवक के घर में लड़की पहुंची है, इस बात की जानकारी क्षेत्रवासियों को लग गई। लोगों की भीड़ लगनी शुरू हुई तो लड़का भी घर से कहीं चला गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के कोच

यह भी पढ़ें: कुमाऊं में कोरोना का कहर देखिए, एक महीने में करोड़ों की बिकी हैं ये दवाइयां

इधर नाबालिग ने खुद को कमरे में ही बंद कर लिया। जानकारी मिलने पर गौलापार खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा पहुंच गए। पहले तो दरवाजा खुलवाया गया। फिर लड़की के स्वजन भी वहां आ गए। इसके बाद पुलिस में नाबालिग लड़की की मां ने तहरीर दी है।

इस तहरीर में मां ने युवक पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्र ने बताया कि आरोपित युवक निवासी रामलाल कॉलोनी, खेड़ा के खिलाफ अपहरण के लिए धारा 363, दुष्कर्म के लिए धारा 376 व पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से युवक फरार है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के घरों से एक महीने तक गुल रहेगी बत्ती, इन इलाकों में होगी कटौती

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक्स-रे टेक्नीशियन की भर्ती, युवाओं को मिल सकती है लाखों की सैलरी

यह भी पढ़ें: ICMR के नए निर्देशों के बाद हल्द्वानी में भी बंद हुआ प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का इलाज

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में खाकी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हज़ारों की नगदी से भरा पर्स लौटाया

To Top
Ad