Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पत्नी को लेने कुसुमखेड़ा आया था व्यक्ति, इतनी देर में घर से 50 हज़ार रुपए और जेवर ले उड़े चोर

Ad

हल्द्वानी: विगत कुछ समय में शहर में चोरी की वारदातों में इजाफा देखा जा रहा है। घर खाली छोड़ना तो जैसे चोर-उचक्कों को बुलावा देना सा हो गया है। हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क के एक घर में भी चोरी का मामला सामने आया है। घर से 50 हज़ार रुपयों की नगदी और सोने के जेवर गायब हैं। बहरहाल मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। भोटिया पड़ाव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी शहर की मुख्य नैनीताल रोड पर ठंडी सड़क का यह मामला है। यहां शाहजी निवास में रहने वाले वत्सल बिष्ट ने पुलिस में शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी पत्नी को लेने के लिए कुसुमखेड़ा गए थे। जब वहां से वापस आए तो उनके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में मधुर राय ने खेली शानदार कप्तानी पारी, अर्धशतक बनाकर टीम को जिताया मैच

यह भी पढ़ें: नैनीताल में ऑफिसों के बाहर दिखेगा पहाड़ी रंग, डीएम गर्ब्याल ने शुरू की ऐपण नेम प्लेट लगाने की तैयारी

अलमारी के लॉकर का ताला टूटा मिला। इतना ही नहीं, जब अंदर देखा तो करीब 50 हड़ार रुपए नगद, एक सोने की चैन और एक ईयररिंग गायब था। जिसे चोर चुरा ले गए थे। अमुमन ऐसा नहीं होता कि चोरी की घटना में पीड़ित को किसी पर शक हो मगर इस मामले में वत्सल बिष्ट ने एक परीचित पर संदेह व्यक्त किया है। पीड़ित के अनुसार जब वह बाहर गया था तो एक परीचित का फोन आय़ा था। जिसे उसने घर पर ना होने की बात बताई थी।

इस मामले में चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की माने तो यह चोरी का मामला नशेबाजी से जुड़ा भी हो सकता है। इसी वजह से पुलिस द्वारा दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल वासियों, जल्दी करवा लो राशन कार्ड से आधार लिंक, वरना फरवरी के बाद नहीं मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की लक्की राणा का टीम इंडिया में चयन, बस चालक की बेटी विदेश में दिखाएगी दम

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की मम्मी ने जीता उत्तराखंड वासियों का दिल, पहाड़ी पिछौड़ा पहन शादी में हुईं शामिल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पूजा पडियार की एपण कला के फैन बने एक्टर रोनित रॉय, जमकर की तारीफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top