Nainital-Haldwani News

अश्लील साइट पर अपलोड हुआ हल्द्वानी की युवती का वीडियो, भाई की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Ad

हल्द्वानी: शहर से सटे इलाके से एक गंभीर वारदात सामने आई है। एक युवती की वीडियो को अश्लील साइट पर अपलोड किया गया है। जिस कारण से घरवाले बेहद परेशान हैं। भाई की शिकायत पर पुलिस ने जांच करना शुरू कर दिया है। साथ ही पुलिस कहना है कि मामले में साइबर विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी। जानकारी के अनुसार जिस सिस्टम से वीडियो अपलोड हुआ है, उसे ट्रेस किया जा रहा है। ताकि आरोपित तक पहुंचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र का यह मामला वाकई सनसनीखेज है। दरअसल यहां रहने वाली युवती का वीडियो अज्ञात द्वारा अश्लील साइट पर अपलोड कर दिया गया। इस मामले में अब शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है। युवती के भाई ने पुलिस से शिकायत की है। जिसमें बताया है कि उसकी बहन का वीडियो कथित साइट पर अपलोड हुआ है।

यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में मधुर राय ने खेली शानदार कप्तानी पारी, अर्धशतक बनाकर टीम को जिताया मैच

यह भी पढ़ें: नैनीताल में ऑफिसों के बाहर दिखेगा पहाड़ी रंग, डीएम गर्ब्याल ने शुरू की ऐपण नेम प्लेट लगाने की तैयारी

भाई ने शिकायत में कहा है कि समाज में परिवार की इज्जत भी खराब हो रही है। साथ ही इस मामले से पीड़ित के परिजनों को भयंकर मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है। शिकायतकर्ता ने आरोपित का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।

साथ ही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोर्न साइट विजिट करने वालों पर अब नजर रखी जा रही है। बता दें कि ऐसे लोगों को ट्रेस कर फिर पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग की जाएगी। अगर इसके बाद भी फिर भी संबंधित यूजर यदि साइट विजिट करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नैनीताल वासियों, जल्दी करवा लो राशन कार्ड से आधार लिंक, वरना फरवरी के बाद नहीं मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की लक्की राणा का टीम इंडिया में चयन, बस चालक की बेटी विदेश में दिखाएगी दम

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की मम्मी ने जीता उत्तराखंड वासियों का दिल, पहाड़ी पिछौड़ा पहन शादी में हुईं शामिल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पूजा पडियार की एपण कला के फैन बने एक्टर रोनित रॉय, जमकर की तारीफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top