Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में हड़कंप, कलावती कॉलोनी के युवक को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

Ad

हल्द्वानी: शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कलावती कॉलोनी के एक निवासी को पीट पीट कर मार दिया गया है। युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। बहरहाल पत्नी की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट को बधाई…देश के टॉप कप्तानों की लिस्ट में शामिल हुई

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोरोना वायरस, शुक्रवार को भी राहत नही,पिछले तीन दिन में 500 से ज्यादा केस मिले

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात एक युवक खून से लतपथ अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। देर रात बेस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान 38 वर्षीय भागीरथ सुयाल के रूप में की गई है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पत्नी ने कुछ अज्ञात लोगों पर हल्द्वानी कोतवाली में केस किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितो को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top