Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के वाहनों को धीमा करेंगे स्पीड ब्रेकर, सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस का प्लान

Ad

हरिद्वार: सड़क हादसों के मुख्य कारण को प्रशासन अब जड़ से हटाने की सोच रहा है। अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं तेज़ गति के कारण ही होती हैं। कई हादसों में लोगों की जानें तक चली जाती हैं। इसी बात पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। हल्द्वानी शहर में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए वाहनों की गति धीमी करने पर जोर दिया जा रहा है। मतलब स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए जगहों को चुना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर ब्रेकर बनाने के लिए जगह चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। लिहाज़ा गति अवरोधक यानी स्पीड ब्रेकर बनने के बाद लोगों को अपनी गाड़ीकी गति को धीमा करना ही पड़ेगा। जिसके कारण होने वाले हादसे टाले जा सकेंगे। एसपी सिटी ने बताया कि ज्यादा दुर्घटना वाली जगहों पर बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे लोग ऐसी जगह पर पहुंचने के बाद सावधानी के साथ वाहन चलाएं।

यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में मधुर राय ने खेली शानदार कप्तानी पारी, अर्धशतक बनाकर टीम को जिताया मैच

यह भी पढ़ें: नैनीताल में ऑफिसों के बाहर दिखेगा पहाड़ी रंग, डीएम गर्ब्याल ने शुरू की ऐपण नेम प्लेट लगाने की तैयारी

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियम स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए काफी सख्त हैं। ऐसे में स्पीड ब्रेकर को लिंक मार्गों पर बनाने की कार्रवाई चल रही है। हाइवे के अलावा बाकी दुर्घटनाग्रसत मार्गों पर स्पीड ब्रेकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मुमकिन है कि लोगों को परेशानी होगी, मगर दुर्घटनाओं में बड़े स्तर पर कमी भी आएगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है बहुत जल्द कार्य पूर्ण हो जाएगा।

पुलिस विभाग के तत्वाधान में चल रहा सड़क सुरक्षा माह भी बेहतर ढंग से चल रहा है। लोगों को अनेकों तरहों से जागरुक किया जा रहा है। लोगों को यातायात के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न गोष्ठियों व सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि योजना पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की मम्मी ने जीता उत्तराखंड वासियों का दिल, पहाड़ी पिछौड़ा पहन शादी में हुईं शामिल

यह भी पढ़ें: नैनीताल: पूजा पडियार की एपण कला के फैन बने एक्टर रोनित रॉय, जमकर की तारीफ

यह भी पढ़ें: नैनीताल वासियों, जल्दी करवा लो राशन कार्ड से आधार लिंक, वरना फरवरी के बाद नहीं मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की लक्की राणा का टीम इंडिया में चयन, बस चालक की बेटी विदेश में दिखाएगी दम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top