National News

झारखंड में आईईडी धमाका, कोबरा और पुलिस के 11 जवान घायल

Ad

नई दिल्लीः झारखंड के सरायकेला में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया है। नक्सली गुरिल्लाओं ने मंगलवार तड़के एक आईईडी विस्फोट कर दिया जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 209 कोबरा और झारखंड पुलिस सरायकेला के कुचाई इलाके में गश्त पर थी जब यह विस्फोट किया गया। घायलों में कोबरा के 8 जवान और झारखंड पुलिस के तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। यह घटना सरायकेला जिला के कुचाई में जंगलों में हुई।घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची  ले जाया गया है। झारखंड पुलिस का कहना है कि पूरे इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है कि इस घटना को किस संगठन ने अंजाम दिया है। लेकिन इस घटना के लिए जो कोई भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 1 मई को महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली में नक्‍सलियों ने आईईडी ब्‍लास्‍ट किया था, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। ब्‍लास्‍ट कुरखेड़ा से 6 किमी दूरी स्थित कोरची मार्ग पर लेंदारी पुल पर हुआ। विस्‍फोट जवानों से भरे वाहन को निशाना बनाकर किया गया था। वाहन में 15 सुरक्षाकर्मी सवार थे। इस हमले में जान गंवाने वालों में वाहन का ड्राइवर भी था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हमले की निंदा करते हुए दो टूक कहा कि इसके लिए ज‍िम्‍मेदार लोगों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top