Nainital-Haldwani News

नैनीताल में IAS संदीप तिवारी की पहल, रोजगार के लिए व्हाट्सअप पर करें आवेदन

Ad

हल्द्वानी: करीब एक महीने पहले नैनीताल सीडीओ का पद संभालने वाले IAS डॉ.सन्दीप तिवारी ने एक पहल शुरू की है, जिसका फायदा सैंकड़ों लोगों को मिलेगा। मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार के अवसर में वृद्धि एवं प्रवासियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने तथा कोविड-19 के सन्दर्भ में ग्रामीण आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने को ध्यान में रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ.सन्दीप तिवारी ने जनपद मुख्यालय का मोबाइल नम्बर 7906999766 जारी किया है। मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार के इच्छुक व्यक्ति रोजगार की मांग हेतु आवेदन व्हाट्सअप पर भी भेज सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मोबाइल पर प्राप्त आवेदन पत्र की सूचना तत्काल सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को रोजगार प्रदान करने की कार्यवाही करने हेतु प्रेशित करते हुए निर्देषित किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.सन्दीप तिवारी ने बताया कि रोजगार हेतु आने वाले आवेदन पत्रों पर की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर गहनता से समीक्षा की जायेगी। इससे आम जनमानस को काफी मदद मिलेगी। सरकार की योजनाएं उनके समक्ष पहुंच पाएगी। मनरेगा कार्यों को जनपद स्तर पर गति भी प्रदान होगी। जिससे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक संसाधनों में भी वृद्धि होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top