Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिला अंडर-16 ट्रायल्स की तारीख बदली, खिलाड़ियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

नैनीताल जिला अंडर-16 ट्रायल्स की तारीख बदली, खिलाड़ियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Ad

नैनीताल: जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी की गई एक नई अपडेट सामने आई है। दरअसल अंडर-16 ट्रायल्स की तारीख बदल दी गई है। अब 31 जुलाई व एक अगस्त को खिलाड़ी ट्रायल प्रक्रिया में शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा निर्देश पर अंडर-16 की ट्रायल प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

बारिश की संभावना को देखते हुऐ ट्रायल की तिथि 31 जुलाई और 1 अगस्त तय की है। जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि अंडर-16,अंडर-23 और सीनियर वर्ग के लिये रजिस्ट्रेशन जी एन जी क्रिकेट एरिना(गड्स एंड ग्लोरी) कमलवागाँजा हलद्वानी में हो रहे हैं।

बताया कि सभी वर्ग के ट्रायल भी इसी मैदान में संपन्न होंगे। इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी के लिए रोहित भट्ट के 7906707841 पर दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि नए सीजन की तैयारी में सीएयू जुट गया है। लिहाजा पिछली बार कोरोना के चलते जरूर रणजी ट्रॉफी रद्द हो गई थी। लेकिन इस बार रणजी के होने के पूरे चांस हैं। लिहाजा तैयारियों में जुटे सीएयू ने दो गेस्ट प्लेयर समद फल्लाह और इकबाल अब्दुल्लाह को बाहर का रास्ता दिखाया है। जल्द ही नए गेस्ट प्लेयर टीम में जोड़े जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top