Nainital-Haldwani News

भीमताल के युवक ने हल्द्वानी के होटल में खाया जहर, बेड पर पड़ा मिला शव

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक व्यक्ति के सुसाइड करने के मामले से सनसनी फैल गई है। मुखानी के इलाके में एक होटल के अंदर युवक ने अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार युवक भीमताल का है और उसने सल्फाश खाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के इलाके में खुदकुशी जैसी घटनाएं पहले से थोड़ी कम ज़रूर हुई हैं मगर अब भी इधर उधर से इस तरह की खबरें सामने आ ही जाती हैं। जब इंसान को सारे रास्ते बंद दिखते हैं तो उसे खुद को खत्म करने के अलावा कोई मार्ग नहीं दिखता। लिहाजा जाने वाला अपने करीबी लोगों से बात कर ले तो स्थिति बदल जाए मगर आजकल के दौर में संवाद जरा कम हो गए हैं।

इधर हल्द्वानी में भीमताल निवासी पंकज शर्मा किसी काम से पहुंचा था। सोमवार की सुबह पंकज ने यहां पहुंचकर मुखानी स्थित एक होटल में कमरा लिया। अब जब रात को कर्मचारी उसे खाना देने गए तो उसने दरवाजा ही नहीं खोला।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नहीं रुक रही कोरोना वायरस की रफ्तार, जानें अपने जिले का हाल

यह भी पढ़ें: शादी में केवल 200 लोगों को मिलेगी एंट्री,उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन

सुबह फिर से कर्मचारी उसके दरवाजे पर जाकर खटखटाने लगे, तब भी अंदर से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इतने में होटल कर्मियों को स्थिति संदिग्ध लगी तो पुलिस को मौके की जानकारी दी गई।

मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ दिया। जैसे ही कमरे के अंदर प्रवेश किया तो सबके होश उड़ गए। कमरे के अंदर पंकज शर्मा का शव पड़ा हुआ था। वहीं बेड पर उसके बाजू से सल्फाश की गोलियां और एक डिब्बा भी बरामद हुआ है।

युवक के कपड़ों और सामान की छानबीन की गई तो उसका पहचान पत्र मिला। जिससे उसकी पहचान भीमताल निवासी पंकज शर्मा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार ने जानकारी दी कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद ही स्थिति क्लियर हो सकेगी। बता दें कि मृतक के घर वालों को खबर दे दी गई है और वे भी हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर सिडकुल की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बैठक से पहले मिले दो संक्रमित, दो दिन के लिए बंद हुआ नगर निगम

यह भी पढ़ें: नैनीताल में चौंकाने वाली चोरी, रात को पार्किंग में लगाई कार से कर दिए टायर साफ

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बैठक से पहले मिले दो संक्रमित, दो दिन के लिए बंद हुआ नगर निगम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top