Nainital-Haldwani News

जरा संभल के,हल्द्वानी मंडी आए तो आप भी हो सकते हैं क्वारंटाइन

Ad

जरा संभल के,हल्द्वानी मंडी आए तो आप भी हो सकते हैं क्वारंटाइन

हल्द्वानीः राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। दूसरों राज्यों से आने वाले प्रवासियों के वजह से राज्य में कोरोना का खतरा और भी बढ़ गया है। राज्य में कोरोना को हराने के लिए प्रशासन शख्त हो गई है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए मंडी कार्यालय में प्रशासन और मंडी कारोबारियों की बैठक में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और एसडीएम विवेक राय ने जो भी व्यापारी या मजदूर बाहर से आएगा उसे मंडी से बाहर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। उसके बाद ही उन्हें मंडी में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंडी कार्यालय में अध्यक्ष मनोज शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि फतेहपुर,इलाहबाद आदि क्षेत्रों से सामान खरीदने आ रहे व्यापारियों को मंडी में प्रवेश किया जाने देना जाए। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जो भी स्थानिय मजदूर,पल्लेदारी का काम करना चाहता है उसे मंडी में प्राथमिकता मिलेगी। स्थानीय, पर्वतीय और हल्द्वानी के आय-पास के मजदूरों को मंडी में पल्लेदारी करने आना चाहिए।

दूसरों राज्यों से आने वाले लोगों के वजह से राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हल्द्वानी मंडी में आए दिन कई मजदूर दूसरों राज्यों से आते हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि बड़ी तादात में शहरवासी मंंडी सामान खरीदने आते हैं। ऐसे में अगर कोई भी कोरोना का मामला मंडी में निकलता है तो कई लोग कोरोना के चपेट में आ सकते हैं। हमारी आपसे अपील है कि आप लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। बिना मॉस्क लगाए घरों से बाहार ना निकलें। और अंजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top