Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में बारिश का अलर्ट, तीन अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा को देखते हुए तीन अगस्त को जिले में छुट्टी का आदेश जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जारी किया है। जिले में सभी आंगनबाड़ी और बारहवीं तक के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 02 अगस्त, 2023 की सायं 07:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 03 अगस्त 2023 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ वर्षों के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 03 अगस्त, 2023 (गुरुवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 03 अगस्त, 2023 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त जगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने अपने विद्यालयों / कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top