Nainital-Haldwani News

जीत के साथ नैनी वैली और दून पब्लिक ने किया SSPF टूर्नामेंट में आगाज, जोश में दिखे युवा

Ad

हल्द्वानी:चकलुवा स्थित मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में एसएसपीएफ क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया। स्कूल स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन के इस टूर्नामेंट में जिले भर की 25 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को उद्घाटन मैच नैनी वैली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी और सनबीम स्कूल हल्द्वानी के बीच खेला गया। पहले मैच में सनबीम स्कूल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। नैनी वैली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

बल्लेबाजी में नैनी वैली की ओर से विक्की 23 और भविष्य ने 20 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ सनबीम स्कूल के गेंदबाजों ने 70 रन एक्स्ट्रा दे डाले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनबीम स्कूल को एक्स्ट्रा रन देना काफी महंगा साबित हुआ और पूरी टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। सनबीम की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा सौरभ ने 25 रनों का योगदान दिया ।वहीं नैनी वैली की ओर से गेंदबाजी में देव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।

IPS मीणा के तीन साल कार्यकाल में रुद्रप्रयाग जिले ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, देवभूमि को होगा गर्व

दिन के दूसरे मैच में दून पब्लिक स्कूल और सेंट थेरेसा के बीच खेला गया। दून पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया निर्धारित 20 ओवर में 104 रन बनाए । दून पब्लिक स्कूल की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रितेश जोशी ने 27 रनों का योगदान दिया।

सीके नायडू ट्रॉफी:उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, हल्द्वानी के इन तीन खिलाड़ियों का चयन

वहीं गेंदबाजी में सेंट थेरेसा की ओर से ईशांत और संस्कार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट थेरेसा की पूरी टीम 77 रनों पर ऑल आउट हो गई। दून पब्लिक स्कूल की ओर से गौरव उप्रेती और रोहित ने तीन-तीन विकेट लिए। सेंट थेरेसा की ओर से बल्लेबाजी में पारितोष राणा ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। दोनों ही मैच में अंपायरिंग का जिम्मा भावेश कांडपाल और विवेक कांडपाल ने संभाला। वहीं स्कोरिंग दीपक कोश्यारी द्वारा की गई।

बाबा केदारनाथ की पूजा, अगले छह महीने यहाँ होगी

बता दें कि SSPF पूरे देश के जिलों में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करा रहा है। नैनीताल जिले में इसकी कमान डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर दान सिंह कन्याल को दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top