Nainital-Haldwani News

लंबे वक्त बाद खुली शराब की दुकानें, नैनीताल जिले में पहले दिन हुई एक करोड़ की कमाई

Ad

हल्द्वानी: कोरोना Curfew के बीच लंबे वक्त बाद शराब की दुकाने बुधवार को खुली। काफी दिनों बाद शराब की दुकाने खुल रही तो भीड़ होना लाजमी था। नैनीताल जिले में एक दिन में एक करोड़ रुपए की शराब बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पिछले बार की तरह भीड़ शराब की दुकानों के बाहर देखने को नहीं मिली लेकिन इसके बाद भी शराब ने बंपर राजस्व दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में हल्द्वानी के आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट ने बताया कि शहर में अंग्रेजी शराब की 13 और देसी शराब की 12 दुकानें हैं। कोरोना Curfew से पहले शहर की ठेको पर 60 लाख प्रतिदिन की शराब बिकती थी।

व्यवसायियों को उम्मीद थी कि लंबे वक्त बाद दुकानों के खुलने पर दो गुना बिक्री होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बाजार बंद होने से लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं।

इसके अलावा पिछले साल की तुलना में कोरोना वायरस को लेकर लोग ज्यादा सतर्क हो गए हैं। शराब की दुकाने हफ्ते में 3 दिन के लिए खुलेंगी। वहीं राज्य में 15 जून तक Curfew लगाया है हालांकि इस बार बाजार खुलने समेत कई छूट लोगों को कोरोना वायरस के मामले कम होने के बाद दी गई है।

बड़ी लापरवाही: बात करते करते युवक को पांच मिनट में वैक्सीन की दो डोज लगा दीं,जानें मामला

उत्तराखंड: रेल यात्रियों को सहूलियत, अब ट्रेन पकड़ने के लिए जरूरी नहीं जल्दी स्टेशन पहुंचना

नैनीताल समेत इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट, भारी बारिश के साथ तूफान के भी आसार

उत्तराखंड: डबरा गांव में गुलदार का आतंक,खेत में काम कर रही महिला को बनाया शिकार,मौत

हल्द्वानी निवासी आदि जोशी का स्पेन के ‘ला पालामोस’ फुटबॉल क्लब में चयन

उत्तराखंड: पंजीकरण में हुई गलती को सुधारने का मौका, Cowin App में जुड़ गया है एडिट का ऑप्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top