Nainital-Haldwani News

नैनीताल में गुलदार का आतंक,लकड़ी लेने जंगल गई महिला पेड़ से नीचे गिरी

Ad

नैनीताल: जिले में कोरोना काल के दौरान गुलदार का आतंक देखने को मिला था। कई लोगों को गुलदार ने शिकार बनाया था। अनलॉक के बाद आंकड़े कम जरूर हुए लेकिन गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को गुलदार लगातार अपने शिकार बना रहा है। एक नया मामला नैनीताल से सामने आया है, यहां गुलदार ने हमला को नहीं किया फिर भी महिला उसकी वजह से घायल हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जंगल से लकड़ी लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला पेड़ पर चढ़ी हुई थी, जैसे ही उनकी नजर गुलदार पर पड़ी तो वह नीचे गिर गई । गुलदार तो भाग गया लेकिन महिला बुरी तरह से चोटिल हो गई। महिला को स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल से लगभग दो किलोमीटर दूर तल्ला कृष्णापुर निवासी 24 वर्षीय पूजा आर्या सूखी लकड़ी लेने जंगल गई थी। वह पेड़ पर चढ़ी हुई थी और इसी दौरान उन्होंने गुलदार को देखा तो डरकर वह नीचे गिर गई। यह घटना शाम 4 बजे की बताई जा रही है।

पेड़ से नीचे गिरने के बाद महिला चिल्लाई तो आवाज सुन आसपास के लोग उन्हें बचाने पहुंचे। उन्हें बीडी पांडे हॉस्पिटल ले जाया गया। महिला के हाथ और पैर पर चोट आई है। वहीं जंगल में गुलदार दिखने की घटना के बाद वनविभाग हरकत में आ गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का एयरपोर्ट बना पूरे देश की पसंद, सर्वे में पाया तीसरा स्थान

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में मॉडलिंग के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया,इस तरह से लोगों को लगाता था चूना

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी व्यापारी से लूट का वीडियो आया सामने,CCTV फुटेज में तमंचे लहराते नज़र आए तीन लुटेरे

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:मार्बल की दुकान में हुई लूट,फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में महिला का आरोप,पति व सौतन उसकी फोटो एडिट करके अश्लील बना रहे हैं

यह भी पढ़ें: ATM से 9 लाख रुपए कटने के बाद हुए रिकवर,नैनीताल पुलिस ने कुछ इस तरह दिखाया ठग को ठेंगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top