Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की मटर गली को दो गुटों ने बना दिया अखाड़ा, जमकर हुई हाथापाई, कोतवाली में केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: पहले बहस, फिर हाथापाई। नए साल के पहले ही दिन शहर की फेमस मार्केट गली में लात घूसों का तमाशा दिखा। बाइक की टक्कर लगने के बाद शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बिगड़ा कि बात मारपीट तक आ पड़ी, जिसके बाद दोनों पक्ष के चार लोग घायल भी हो गए। बाद में दोनों तरफ के लोगों ने कोतवाली पहुंच कर अपनी अपनी तहरीरें पुलिस को सौंपी। कोतवाल ने कहा है कि मामले की जांच कर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी रोडवेज से सटी मटर गली के पास शुक्रवार रात को बाइक से टक्कर होने के बाद माहौल गर्मा गया। टक्कर लगने पर राजपुरा निवासी राहुल और लाइन नंबर 12 निवासी जमाल रोडवेज के पास भिड़ गए। लोगों ने समझाने की कोशिशें की मगर दोनों एक दूसरे को धमकी देते नहीं थक रहे थे। इसके बाद मामला थोड़ा ठंडा हुआ तो कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग इकठ्ठा हुआ जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन को लेकर उत्तराखंड में तैयारी शुरू, कुमाऊं में 4 जनवरी से होगा रिहर्सल

यह भी पढ़ें: नैनीताल SSP सुनील कुमार मीणा के पिता, पत्नी और तीन बच्चों को कोरोना ने घेरा, अस्पताल में भर्ती

राहुल नाम का लड़का मटर गली में ही किसी कपड़े की दुकान में काम करता है। मारपीट में राहुल की तरफ से राहुल और टीटू घायल हुए तो दूसरे पक्ष की ओर से जमाल और उसका बेटा घायल हो गया। बाद में दोनों कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस ने राहुल और टीटू को बेस अस्पताल में दवाई दिलवाई तो जमाल और उसका बेटा ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झगड़े की शुरुआत मामूली बहसबाजी से ही हुई थी। लेकिन बाद में झगड़े ने तीव्र रूप ले लिया। मौके पर भीड़जुटने के बाद काफी अफरातफरी का माहौल बन गया। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत, तीन इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित,बंद रहेगी आवाजाही

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी की ठंड के आगे मुक्तेश्वर भी कुछ नहीं, पिछले साल के अंतिम दिन टूटा 12 सालों का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: हाई-टेक होने के साथ हथियारों से लैस होगी उत्तराखंड की चीता पुलिस,इमरजेंसी में तुरंत मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने समाप्त की लंबे समय से गैरहाज़िर 81 डॉक्टरों की सेवाएं, जल्द शुरू होगी पदों पर भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top