National News

हॉस्पिटल में मौजूद दरिंदे, आईसीयू में भर्ती नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद रेप की कोशिश

Ad

नई दिल्ली: गुरुग्राम के निजी अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दो नर्सिंग स्टाफ पर आईसीयू में भर्ती नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जब नाबालिग ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने   लड़की की ड्रिप पाईप निकालने की भी धमकी थी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच जारी है।मामला गुरुग्राम के वेस्ट राजीव नगर के शिवा अस्पताल का है। जहां इलाज के लिए आई एक छात्रा से अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने छेड़छाड़ की। इसके बाद वे पीड़िता को रेस्ट रूम में ले गए, जहां उसके साथ रेप की कोशिश भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर वे वहां से भाग निकले।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, 16 नवंबर को नाबालिग लड़की ने कोल्ड ड्रिंक समझ कर घर में रखा जहरीला तरल पदार्थ पी लिया था। जिसके बाद उसकी तबियत खराब होने लगी, उसके परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सिविल अस्पताल से कुछ देर बाद ही परिजनों ने पीड़िता को लेकर गुरुग्राम के वेस्ट राजीव नगर स्थित शिवा अस्पताल ले गए, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।पीड़िता ने बताया कि, रात को रविंद्र और कुलदीप दो नर्सिंग स्टाफ पीड़िता के पास आए। जांच के नाम पर पहले तो उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को लगी ड्रिप पाईप को हटाने की धमकी दी। और उसके बाद उन्होंने एक इंजेक्शन लगाया जिससे पीड़िता अपनी सुध खोने लगी थी। पीड़िता ने बताया कि वह पूरी तरह बेहोश नहीं थी उसे लेकर रेस्ट रूप ले जाया गया। वहां आरोपियों ने उसके साथ रेप की कोशिश भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग गए। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोग उसके पास पहुंचे तो उसने सारी आपबीती सुनाई।पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top