Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर में जहरीली गैस लीक होने का मामला पहुंचा दिल्ली, गृह मंत्रालय से आया फोन

Ad

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में गैस रिसाव की घटना की सूचना गृह मंत्रालय तक पहुंच गई है। गृह मंत्रालय से घटना की जानकारी ली गई है। बता दें कि आजाद नगर वार्ड नंबर चार में कबाड़ी के गोदाम में गैस रिसाव होने पर करीब 300 परिवारों वाला मोहल्ला खाली कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को हुई घटना के बाद दोपहर 12:23 बजे थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा के पास गृह मंत्रालय से फोन आया था। थानाध्यक्ष ने मंत्रालय में बताया कि घटना में 26 लोगों की हालत खराब हुई है। साथ ही 10 अधिकारी और कर्मचारी भी गैस से बीमार हुए हैं।

फिलहाल मामले जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। चिकित्सकों की मानें तो 500 प्रकार के गैस में ऐसे लक्षण पाए जाते हैं। संभव है कि यह क्लोरिन, अमोनिया या नाइट्रोजन गैस ही हो। गौरतलब है कि सुबह करीब चार बजे कबाड़ी गैस सिलिंडर काटने आया था। मगर रिसाव के बाद कपड़ा डालकर फरार हो गया।

बाद में तेज गैस के रिसाव से मोहल्ले भर में हड़कंप मच गया। करीब 300 परिवारों वाले मोहल्ले में घरों में लोग ताला लगाकर सुरक्षित स्थानों पर निकल लिए। एडीएम ललित नारायण मिश्र ने जानकारी दी और बताया कि सभी सुरक्षित हैं। जांच कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top