National News

भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश मामले में इंडियन एयरफोर्स ने दिया अहम अपडेट

Ad

नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। इस बात की पुष्टि इंडियन एयरफोर्स ने कर दी है। जिस जगह से हादसा हुआ वह जंगल का एरिया था। अभी तक 4 लोगों के शव बरामद होने की बात सामने आई है। सीडीएस बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी। इसके अलावा एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे। खराब मौसम के वजह से हादसा होने की बात कही जा रही है। एयर एंबुलेस को केंद्र सरकार ने तमिलनाडु भेज दिया गया जो गंभीर रूप से घायलों को दिल्ली लाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top