Sports News

उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत ने जीता ICC का अवॉर्ड, इन विदेशी खिलाड़ियों को पिछाड़ा

Ad

हल्द्वानी: रुड़की निवासी ऋषभ पंत एक अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया में जो किया उसका सम्मान विश्व क्रिकेट कर रहा है। 23 साल के युवा ने भारत के लिए सिडनी में मैच ड्रॉ किया तो वही ब्रिसबेन में मैच जिताऊ नाबाद 89 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने 91 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

अच्छे फॉर्म से गुजर रहे पंत ने आईसीसी का अवॉर्ड हासिल किया है। पंत ने पहला ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत लिया है। ICC के जनवरी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए पंत के साथ जो रूट और पॉल स्टर्लिंग भी नामित थे। पंत ने वोटिंग में इन दोनों को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड वनडे टीम का हुआ ऐलान,कुनाल चंदेला होंगे कप्तान

यह भी पढ़ें: चमोली अपडेट: रेस्क्यू टीम ने बरामद किए 24 शव,प्रशासन ने लापता लोगों की सूची जारी की

ऑस्ट्रेलिया दौरे के शुरू होने से पहले मैच को वनडे और टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भी प्लेइंग नहीं मिली। इसके बाद उन्हें मौका मिला तो उन्होंने जो किया वह सुनहरे अक्षरों में क्रिकेट डायरी में दर्ज हो गया है।

इस श्रृंखला से पहले कई लोगों का मानना था कि पंत का करियर अब खत्म हो जाएगा लेकिन पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा संजीवनी की तरह रहा और उन्होंने आईसीसी का खिताब अपने नाम किया। पंत मैदान के अलावा मैदान के बाहर भी सुर्खियों में हैं। चमोली में आई आपदा में प्रभावितों की मदद के लिए वह आगे आए हैं और उन्होंने अपनी मैच फीस दान की है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज ने बढ़ाया किराया,पंजाब जाना हुआ महंगा, पूरी लिस्ट देखें

यह भी पढ़ें: चमोली में ग्लेशियर टूटने से नहीं बल्कि अन्य कारणों के चलते आई आपदा,वैज्ञानिकों का अपडेट

यह भी पढ़ें: IAS सविन बंसल का हुआ ट्रांसफर, नैनीताल के नए डीएम बने धीराज सिंह गर्ब्याल

यह भी पढ़ें: पुलिस का अपडेट,चमोली में बढ़ रही है मृतकों व लापता लोगों की संख्या,19 शव बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top