National News

कपिल की तबीयत खराब, हॉस्पिटल में भर्ती

Ad

नई दिल्ली: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे है। पहले उनके शो के कलाकरो के बीच का विवाद और  फिर  टीआरपी कम होने कपिल की वाहवही कम हो रही थी। अब कपिल के अलावा उनके फैंस के लिए भी बुरी खबर है। कपिल की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। कपिल की तबीयत खराब होने के पीछे उनके ब्लड प्रेशर का लो हो जाना बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार कपिल के प्रोडक्शन हाउस ‘के प्रोडक्शन’ ने भी कपिल के अस्पताल में एडमिट होने की खबर को कन्फर्म किया है। उनकों अंधेरी के कोकिला बेन धीरू भाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
हालांकि कपिल शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कपिल को डॉक्टर्स ने रात भर अपनी निगरानी में रखा था. जब उन्हें कपिल के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से तसल्ली हो गई तो आज करीब 11 बजे उन्होंने कपिल को घर जाने की इजाजत दे दी।भारतीय टेलीविजन मेंं कपिल को उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के एकैडमी अवॉर्ड्स से भी नवाजा जाना है।कपिल के फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होकर फिर से शूट पर वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं।
ADVERTISEMENTS Ad
To Top