Uttarakhand News

नए महीने के शुरू होने के साथ बदल गया है काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन का TIME,अब 5 मिनट पहले पहुंचना होगा

Ad

हल्द्वानी: अगर आप काठगोदाम से दिल्ली जाने का सोच रहे हैं और शताब्दी स्पेशल ट्रेन से अपनी यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आप ही के लिए है। इस पर ध्यान दीजिए, और कोशिश कीजिए कि आप समय के पाबंद रहें वरना सिर्फ पांच मिनट के फेर से भी आप अपनी ट्रेन मिस कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली – काठगोदाम शताब्दी स्पेशल ट्रेन के चलने का समय थोड़ा बदला गया है। दरअसल अब यह काठगोदाम – नई दिल्ली विशेष ट्रेन काठगोदाम के रेलवे स्टेशन से निर्धारित समय से पांच मिनट पहले चलेगी। संचालन में यह बदलाव 1 दिसंबर से लागू कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में जल्द बनेगा विश्व स्तर का कैंसर इंस्टीट्यूट, सांसद बलूनी के आग्रह पर रटन टाटा ने जताई सहमति

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवाओं के लिए आर्मी में भर्ती का सुनहरा मौका, 4 दिसंबर से पहले यहां करें रजिस्ट्रेशन

रेलवे द्वारा काठगोदाम – नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल ट्रेन के संबध में विज्ञप्ति जारी की गई है। इस विज्ञप्ति के अनुसार अब यह शताब्दी स्पेशल ट्रेन, जिसका नंबर है 02039 रोज़ाना काठगोदाम से दोपहर करीब 3.30 बजे प्रस्थान करेगी। जिसके बाद यह ट्रेन हल्द्वानी से 3:47 पर, लालकुआं से 4:19 पर, रुद्रपुर सिटी से 4:42 पर, रामपुर से 5:39 पर, मुरादाबाद से 6:15 पर तथा गाजियाबाद से 8:05 पर छूटकर नई दिल्ली रात 8:50 पर पहुंचेगी।

अभी यह ट्रेन काठगोदाम से तकरीबन 3:35 बजे तक प्रस्थान करती है। नई दिल्ली- काठगोदाम विशेष ट्रेन, जिसका नंबर है 02040, के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6:20 बजे प्रस्थान कर काठगोदाम रेलवे स्टेशन 11: 40 पर ही पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: कुमाऊं विवि ने पाया एशिया और भारत के विश्वविद्यालयों में सम्मानित स्थान, जारी हुई ताज़ा रैंकिंग

यह भी पढ़ें: नैनीताल: कोरोना से बचाव के लिए स्कूलों में होगी तैयारी, जिले के विद्यालयों को 5.75 लाख का बजट

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर से नैनीताल में पर्यटन फिर से धड़ाम, कारोबारियों में निराशा

यह भी पढ़ें: अब सुधरेंगी लालकुआं क्षेत्र की सड़कें, सवा तीन करोड़ का बजट जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top