Udham Singh Nagar News

मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र खटीमा में बनेगा उत्तराखंड का पहला क्रोकोडाइल ईको पार्क

मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र खटीमा में बनेगा उत्तराखंड का पहला क्रोकोडाइल ईको पार्क
Ad

खटीमा: किसी क्षेत्र का विधायक अगर प्रदेश का मुखिया बन जाए तो क्षेत्र में विकास की गति बढ़ जाती है। ऐसा जानकार कहते हैं। मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में प्रदेश का पहला क्रोकोडाइल ईको पार्क बनने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा भारत-नेपाल के बॉर्डर पर बसा शहर है। अब चूंकि यहां मगरमच्छों की संख्या अधिक है इसलिए वन विभाग ईको पार्क तैयार करने की कोशिशों में जुट गया है। यहां तीन रेंज हैं, खटीमा, सुरई व किलपुरा। किलपुरा हाथियों जबकि खटीमा और सुरई में बाघ व गुलदारों का बसेरा है।

यहां स्थित ककरा नाले में मगरमच्छ अधिकतर रहना पसंद करते हैं। हाल ही में किए सर्वे में पता चला कि यहां करीब 185 मगरमच्छ हैं। ऐसे में पर्यटन की दृष्टि से भी ईको पार्क बनाना फायदे का सौदा है। उत्तराखंड के पहले क्रोकोडाइल पार्क में पर्यटक मगरमच्छों की दिनचर्या से रूबरू होंगे।

यह भी पढ़ें: बधाई दीजिए… घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के छात्र रहे मेजर अरुण पांडे को मिला शौर्य चक्र

यह भी पढ़ें: मेडिकल से जुड़े युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में 306 पदों पर निकली भर्ती

वन विभाग ने पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। परियोजना के लिए 700 मीटर लंबा व 200 मीटर चौड़ा भू-भाग आरक्षित किया गया है। बता दें कि मगरमच्छों को देखने के लिए नेचर ट्रेल, प्राकृतिक टीले बनेंगे। साथ ही पर्यटकों के लिए फूड स्टॉल व पार्क की निगरानी के लिए टॉवर का निर्माण होगा।

डीएफओ तराई पूर्व वन प्रभाग संदीप कुमार के मुताबिक प्रदेश का पहला क्रोकोडाइल पार्क क्रोकोडाइल ईको पार्क सुरई के ककरा में बनाया जाएगा।यहां पयर्टकों को मगरमच्छों के साथ ही अन्य वन्य जीव की भी जानकारी दी जाएगी। प्रोजेक्ट चार माह में पूरा कर लेंगे।

यह भी पढ़ें: CM हटाओगे तो सवाल तो उठेंगे ही… त्रिवेंद्र सिंह रावत के मन की बात

यह भी पढ़ें: फाइनल में पहुंचे पवनदीप राजन से देवभूमि को उम्मीद, इंडियन आइडल तो चंपावत का लड़का ही जीतेगा

यह भी पढ़ें: सेंट्रल हॉस्पिटल के पास हुई लूट, हल्द्वानी पुलिस को मिली एक और झूठी सूचना

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 16 अगस्त से खुल जाएंगे कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के स्कूल,स्पेशल बजट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top