Uttarakhand News

कुंभ के आयोजन को लेकर उत्तराखंड सरकार का है खास प्लान, जरूर जानें

Ad

सोमवार को विधानसभा की सभा कक्ष में कुंभ मेला-2021 सौंदर्यीकरण को लेकर शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुमान के अनुसार स्नानघर और पार्किंग बनाएं जाने के लिए दिशा निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

मदन कौशिक का कहना है कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्वछता का खास ध्यान रखा जाएगा मेले में सौंदर्यकरण का आधार स्वछता होगा। मेले में भीड़ होने के कारण कूड़ा अधिक हो जाता है इस कूड़े को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत हटाया जाएगा।

बैठक में अनेक कार्यों पर भी जोर दिया गया है कुंभ मेले के लिए आसपास की सड़के, आश्रम, अखाड़ों और मन्दिरों की मरम्मत के लिए विभाग से एस्टीमेट तैयार करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। मेले की सौंदर्यकरण बढ़ाने के लिए शहर की पेंटिंग, लाइटिंग, साफ सफाई, घाटों पर साउंड की व्यवस्था और हाईवे किनारे पेंटिंग की जाएगी। जिससे सौंदर्यकरण को बढ़ावा मिलेगा घाटों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चैन, रेलिंग और टाइल लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- उत्तराखंड: जल्द शुरू हो सकता है जमातियों की गिरफ्तारी का सिलसिला

यह भी पढ़े:- उत्तराखंड: कोरोना के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी, डेढ़ करोड की नकली दवा पकड़ी

मदन कौशिक के अनुसार श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मेले का सौंदर्यकरण बढ़ाने के लिए एक और बैठक कि जाएगी लेकिन ये बैठक अखाड़ों के साथ की जाएगी। इस बैठक में कई अधिकारी जैसे आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, नगर आयुक्त हरिद्वार शैलेंद्र सिंह नेगी एवम् अन्य बड़े अधिकारी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top