Uttarakhand News

उत्तराखंड के लाखों परिवारों को मिलेगी मुफ्त बिजली! प्लान पर डालें नज़र

Uttarakhand: Lakhs of families will get free electricity, see full plan
Ad

देहरादून: प्रदेश सरकार लाखों परिवारों को बिजली के लिहाज से राहत देने की तैयारी कर रही है। ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत ने बताया कि 13 लाख से अधिक बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को बिजली बिलों में बड़ी राहत देने की कवायद जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी आयोजित होने हैं। इसलिए सरकार भी अभी से तैयारियों में जुट गई है। ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत के अनुसार बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को एक निश्चित यूनिट तक तक मुफ्त बिजली देने पर विचार चल रहा है।

इतना ही नहीं कृषि, बागवानी व डेयरी से जुड़े उद्यमों के लिए व्यवसायिक की बजाए बिजली की घरेलू दरें तय किए जाने की कवायद भी जारी है। मंत्री के अनुसार जल्द ही इन दोनों विषयों पर प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में जारी रहेगा कोरोना Curfew,सैलानियों के लिए विशेष नियम लागू

यह भी पढ़ें: सीएम धामी ने पूरी की जनता की अपील, अलग से बनाया स्वास्थ्य मंत्री,पूरी लिस्ट देखें

ऊर्जा, वन पर्यावरण, श्रम कौशल एवं आयुष मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. रावत ने कहा कि बीपीएल और अंत्योदय परिवारों उन्हीं मानकों के आधार पर मुफ्त बिजली दी जाने पर विचार चल रहा है, जिन मानकों से उन्हें मुफ्त खाद्यान्न मिलता है।

डॉ. रावत ने बताया कि इस योजना के सिलसिले में बकायदा ऊर्जा निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही कोरोना की चोट के बाद कृषि, बागवानी और डेयरी से जुड़े उद्यम रोजगार से सबको आस है। इन क्षेत्रों में उद्यमों को व्यवसायिक की बजाए घरेलू टैरिफ में शामिल किए जाने की भी तैयारी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक,जबरन प्रवेश करने पर 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा!

यह भी पढ़ें: बिना कोरोना रिपोर्ट व पंजीकरण के यात्री भरकर उत्तराखंड में आ गई निजी बस, विभाग ने सिखाया सबक

यह भी पढ़ें: घायल बच्चे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भिजवाया अपना हेलीकॉप्टर, AIIMS में भर्ती

यह भी पढ़ें: IAS आनंद बर्द्धन बने उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के अपर मुख्य सचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top