Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हल्दूचौड़ में ट्रेन की चपेट में आ गया युवक, हुई दर्दनाक मौत

A man died after hit by train in Haldwani Halduchaur
Ad

हल्दूचौड़: क्षेत्र में सुबह सुबह एक अनहोनी घट गई। एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली लालकुआं के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के पेशकारपुर डी क्लास में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में जारी रहेगा कोरोना Curfew,सैलानियों के लिए विशेष नियम लागू

यह भी पढ़ें: सीएम धामी ने पूरी की जनता की अपील, अलग से बनाया स्वास्थ्य मंत्री,पूरी लिस्ट देखें

बुधवार सुबह करीब छह बजे जब कुछ लोग नानतिन इंडस्ट्रीज के समीप रेलवे ट्रैक के पास से गुजरे तो युवक का शव दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस घटना स्थल पर आ पहुंची।

मौके पर आकर हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से युवक की शिनाख्त कराई। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान राजू जोशी (26) पुत्र तारादत्त जोशी निवासी गोपीपुरम हल्दूचौड़ जिला नैनीताल के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशेड़ी प्रवृत्ति का था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक,जबरन प्रवेश करने पर 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा!

यह भी पढ़ें: बिना कोरोना रिपोर्ट व पंजीकरण के यात्री भरकर उत्तराखंड में आ गई निजी बस, विभाग ने सिखाया सबक

यह भी पढ़ें: घायल बच्चे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भिजवाया अपना हेलीकॉप्टर, AIIMS में भर्ती

यह भी पढ़ें: IAS आनंद बर्द्धन बने उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के अपर मुख्य सचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top