Nainital-Haldwani News

आखिरकार हल्द्वानी पहुंचा शहीद चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर, CM धामी भी मौजूद

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी खबर (Breaking news Haldwani)। सियाचिन में लापता हुए शहीद चंद्रशेखर हर्बोला (Martyr Chandra Shekhar Harbola dead body reached Haldwani) का पार्थिव शरीर हल्द्वानी उनके आवास पर पहुंच गया है। बता दें कि हल्द्वानी आर्मी हेलीपड से पार्थिव शरीर को घर लाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Pushkar Singh Dhami) भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में रानीबाग चित्रशीला घाट (Ranibagh Chitrashila Ghat) पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। गौरतलब है कि 38 साल पहले 29 मई 1984 को सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत (Operation Meghdoot in Siachin) के दौरान चंद्रशेखर शहीद हुए थे।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट (Dwarahat in Almora district) के हाथीगुर बिंता निवासी चंद्रशेखर हर्बोला 19 कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे। मई 1984 में सियाचिन में पेट्रोलिंग के लिए 20 सैनिकों की टुकड़ी भेजी गई थी। ग्लेशियर टूटने की वजह से सभी सैनिक लापता हो गए थे। सर्च ऑपरेशन (Search operation) में 15 सैनिकों के पार्थिव शरीर मिल गए थे लेकिन पांच सैनिकों का पता नहीं चला था। अब जाकर शहीद चंद्र शेखर का पार्थिव शरीर मिला है और उसे उनके हल्द्वानी स्थित घर भी लाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top